*
सिंगरौली/- सिंगरौली कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने दिनांक 22-10-2022 को ओवरी गांव में महान महिला संघ में चल रहे टीएडीपी परियोजना में सोलर सिंचाई मशीन का निरीक्षण किया,जिसमें उन्होंने जल उपभोग समिति की महिलाओं के साथ सिंचाई मशीन की उपयोगिता और देख रेख को लेकर बात किया।साथ ही उन्होंने महिलाओं से आने वाले समय में उस क्षेत्र में होने वाली कृषि के संबंध में भी बात की।इसके बाद उन्होंने ओवरी ग्राम पंचायत में महान महिला संघ की महिलाओं के साथ उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं उनकी समस्याओं को सुना एवं उनको हल करने का दिलासा दिया।इसी के साथ उन्होंने महिलाओ द्वारा सब्जी उत्पादन के कार्य और महान एफपीओ के कार्य की सराहना की।इस भ्रमण में महान संघ अध्यक्ष,प्रदान संस्था से संतोष कुमार,सुषमा बालन,राहुल पटेल जयप्रकाश नायगम,सीएफटी परियोजना से अरुण शर्मा,संजय और महान एफपीओ से इसरन मौजूद रहे।
Post a Comment