अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो,10 महिलाएं घायल

 


)बाईपास कपूरी तिराहे के आगे पटेल ढाबे के सामने,टट्टा पुल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें दस महिलाएं घायल हो गयी।बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं धमना से बरमान सूरजकुंड स्नानं हेतु जा रही थी।जानकारी के अनुसार एक महिला ड्राइवर सीट के पास बैठी थी,जिसे चलते ऑटो में चक्कर आ गए,ऑटो चालक ने उसे गिरने से बचाने हेतु एक हाथ से पकड़ा,जिसके बाद एक अन्य हाथ से ऑटो नियंत्रित न कर पाने कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमे सभी महिलाओं को चोटे आयी है,घायल महिलाओं में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।इन महिलाओं को 108 जननी एक्सप्रेस में पायलट मो० आविद खान की मदद से उपचार हेतु जिला शासकीय अस्पताल लाया गया।जहाँ इन सभी महिलाओं का उपचार जारी है।घायल महिलाओ में बेनी बाई पति कल्याण लोधी,राम बती कहार पति मुन्ना लाल कहार,लक्ष्मी बाई पति कंछेदी लाल लोधी,गनेशी बाई पति मोहन सिंह लोधी,भागवती पति तारापत लोधी,राधा बाई पति पूरन लोधी,प्रीति लोधी पिता पूरन लोधी,गीता लोधी पति लाल सिंह,खिम्मा बाई पति डाल सिंह कहार,पार्वती बाई पति लक्ष्मन पटेल सभी निवासी ग्राम धमना थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर है। 

0/Post a Comment/Comments