रफत वारसी हुए मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य नियुक्त जल्द होंगे अध्यक्ष निर्वाचित



भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी को भाजपा प्रदेश संगठन ने आज मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता सैय्यद सद्दाम अली एडवोकेट ने बढ़ाई दी। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के 12 सदस्यों का गठन किया गया है जल्द चुनाव होंगे और भाजपा की और से मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष के रूप में रफत वारसी को प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। और मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व पर रहते हुए रफत वारसी हज कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होंगे।

0/Post a Comment/Comments